Khagaria News: उत्पाद पुलिस ने दो शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार
खगडि़या, अक्टूबर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। निज प्रतिनिधि उत्पाद पुलिस ने गुरुवार की देर शाम अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार अलौली के देवघट्टा से चार लीटर चुलाई शराब के साथ बेबी देवी को पकड़ा गया। वहीं महेशखंूट से प्रदीप कुमार को दो लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिसे शुक्रवार को विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कार्रवाई में उत्पाद एएसआई ममता कुमारी व मनोज कुमार शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.