Khagaria News: ई रिक्शा के धक्के से ननिहाल आए बेगूसराय जिले के एक बालक की मौत, कोहराम
खगडि़या, सितम्बर 24 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास पंचायत अंतर्गत महुआ मुसहरी नवटोलिया में बुधवार को अनियंत्रित ई-रिक्शा के धक्के से एक छह वर्षीय बालक की मौत हो गई। मृत बालक सीमावर्ती बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के मसुदनपुर निवासी नीतीश राम का पुत्र श्याम कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सदर अस्पताल में मृतक के नाना प्रमोद राम ने बताया कि उसके गांव में बाढ़ का पानी आ जाने के कारण श्याम कुमार पिछले कुछ दिनों से अपने ननिहाल महुआ मुसहरी नवटोलिया में रह रहा था। बुधवार की दोपहर खेलने के दौरान एक अनियंत्रित ई-रिक्शा ने उसे जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उसे तत्कालआनन फानन में इलाज के लिए स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.