खगडि़या, सितम्बर 26 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता ईसीएचसी पॉलीक्लिनिक के लिए भूमि आवंटन से संबंधित प्रस्ताव दो सप्ताह में तैयार कर दें। यह बातें डीएम विक्रम विरकर ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में जिला सैनिक कल्याण संघ की आयोजित बैठक के दौरान कही। बैठक के दौरान ईसीएचसी पॉलीक्लिनिक के लिए डीएम ने भूमि आवंटन की समीक्षा करते हुए राजस्व शाखा के प्रभारी पदाधिकारी को भूमि आवंटन से संबंधित प्रस्ताव देने के निेर्दश दिए। कहा कि इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी। बैठक के दौरान पूर्व सैनिकों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न आवेदनों एवं समस्याओं की सुनवाई भी की। इस दौरान भूमि विवाद, परिमार्जन से संबंधित मामले तथा राशि उधार दिए जाने से संबंधित आवेदन प्रमुख रहे। डीएम ने इस संबंध में संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की जांच करते हुए नियमानु...