खगडि़या, अक्टूबर 3 -- Khagaria News: अलौली । एक प्रतिनिधि अंबा ईचरुआ पंचायत के पंचायत सरकार भवन में ग्रामसभा का आयोजन किया गया। जिसमें आवास योजना के 22 सौ लाभार्थियों की सूची का अनुमोदन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत मुखिया कुमकुम देवी एवं संचालन पंचायत सचिव रमेश कुमार ने किया। ग्रामसभा के मुख्य अतिथि बीडीओ मिन्हाज अहमद व पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश सिंह मौजूद थे। पंचायत सचिव ने शनिवार को बताया कि पीएम आवास योजना लाभार्थी सूचि का ग्रामसभा से अनुमोदन किया गया है। बाइस सौ बेघर परिवारों की सूची पंचायत स्तर से पारित किया गया। बाल विवाह मुक्त पंचायत बनाने, स्वच्छ व सुंदर पंचायत बनाने के लिए मौजूद लोगों ने संकल्प लिया। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य अन्नू कुमारी, आवास सहायक, रोजगार सेवक, पंचायत कार्यपालक, स्वच्छता पर्यवेक्षक आदि मौजूद थे।...