Khagaria News: इस माह के अंत तक पेंशनधारियों का होगा जीवन प्रमाणीकरण
खगडि़या, अक्टूबर 19 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि इस माह के अंत तक सभी पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण का काम पूरा करने का लक्ष्य प्राप्त किया जाएगा। मानसी बीडीओ राजीव कुमार ने कहा कि सभी विकास मित्रों को लंबित जीवन प्रमाणीकरण की सूची उपलब्ध कराते हुए रिपोर्ट कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निदेशित किया। उक्त सूची में कोई पेंशनधारी मृत हैं तो उसकी जांच रिपोर्ट अलग से प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जिससे उसे मृत ऑनलाइन मार्क किया जा सके। साथ ही यदि किसी लाभार्थी का तकनीकी रूप से कुछ कठिनाई है तो उसे सूचित कर प्रखंड कार्यालय में लेकर आएंगे ताकि उसका समाधान कर पेंशन का नियमितीकरण किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.