Khagaria News: इकरारनामा कि शेष राशि मांगने पर मिली धमकी
खगडि़या, अगस्त 8 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कज्जलवन गांव का एक महिला ने थाना में आवेदन देकर इकरारनामा कि शेष राशि मांगने पर जमीन मालिक द्वारा धमकी दिये जाने का आरोप लगाया है। कज्जलवान गांव निवासी सुनिया देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। दिये गए आवेदन में उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में कोरोना काल के दौरान डेढ़ कट्ठा जमीन के एवज में 82 हजार लेकर एकरारनामा कराया गया था क इकरारणाम किसी कारणवश निरस्त हो गया। जमीन मालिक कन्हैयाचक गांव निवासी बेदानंद कुमार द्वारा 54 हजार वापस कर दिए गए। जबकि शेष 28 हजार रुपए की मांग कि जाती है तो उनके द्वारा धमकी दी जाती है। इधर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना क़ो लेकर थाना में मामला दर्ज कर अगली प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.