खगडि़या, जुलाई 25 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि इंडियन इन्क्लूसिव पार्टी, खगड़िया के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार ने अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन को आवेदन देकर 25 जुलाई को संवैधानिक आक्रोश मार्च निकालने की सूचना दी है। कार्यक्रम के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए प्रशासन से सहयोग की मांग की है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सहरसा विधायक ई. इंद्रजीत प्रसाद (आई.पी.) गुप्ता के नेतृत्व में यह आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। मार्च की शुरुआत शहर के कोसी महाविद्यालय गेट से होगी और शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुन: कोसी महाविद्यालय परिसर में सभा के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। यह भी पढ़ें- बिहार बंद को कांग्रेस, राजद और माले का समर्थन उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक दायरे मे...