Khagaria News: इंटर स्कूल कन्हैयाचक के पीछे गड्ढा में भारी मात्रा में फेंकी हुई दवाईयां मिली
खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत अंतर्गत इंटर स्कूल कन्हैयाचक के पीछे गड्ढा में भारी मात्रा में सोमवार को जीवन रक्षक सिरप, टेबलेट आदि फेंके मिलने का मामला प्रकाश में आया है। गड्ढा में दवाई फेंके जाने की घटना गांव में आग की तरह फ़ैल गई। घटना क़ो लेकर ग्रामीणों के बीच तरह-तरह की चर्चा की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो दवाइयां शनिवार को ही वहां फेंकी गई थीं। हालांकि, सोमवार की सुबह दवाईयां फेंकी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। मामले की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल हुई। इधर सीएचसी प्रभारी डॉ. कशिश ने बताया कि उन्हें मामले की जानकारी मिली है। फैकी गयीं दवाइयां स्वास्थ्य कर्मी क़ो भेजकर उसे उठाकर सीएचसी लाया गय। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.