खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता नगर पंचायत के सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल मंगलवार को समाप्त हो गई। कार्यपालक पदाधिकारी अमर प्रकाश ने हड़ताली सफाई कर्मी को मजदूरी में आवश्यक बढ़ोतरी करने एवं जल्द से जल्द सेफ्टी किट, दास्ताना, जूता आदि उपलब्ध करवाए जाने का आश्वासन दिया। सफाई कर्मी प्रतिदिन 500 सौ रुपए मजदूरी देने एवं बकाया एक माह के मजदूरी का भुगतान अभिलंब करने, सफाई के दौरान सुरक्षा को लिए जूता एवं गलव्स उपलब्ध करवाए जाने की मांग की। जिसके जबाब में कार्यपालक पदाधिकारी ने मांगों को जायज बताते हुए आवश्यक पहल करने की बात बताई। जानकारी के मुताबिका सफाई कर्मी सोमवार से हड़ताल पर चले गए थे। यह भी पढ़ें- Khagaria News: मांगों के समर्थन में नप के सफाईकर्मी गए हड़ताल पर दो दिनों से बेलदौर नगर पंचायत की साफ सफाई नहीं...