Khagaria News: आवेदन देकर प्रताड़ित करने की पुलिस से शिकायत
खगडि़या, अक्टूबर 18 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता डुमरी पंचायत के रोहियामा गांव निवासी दिनेश पासवान की पत्नी पूनम देवी ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर विधि सम्मत कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता पूनम देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि शुक्रवार देर रात गांव के ही स्वर्गीय नागो पासवान के पुत्र पप्पू पासवान ने उनके घर के पास पहुंचकर गाली-गलौज की। पीड़िता के अनुसार इसके पूर्व भी पप्पू पासवान के पुत्र द्वारा उनके पति को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी, जिसके बाद पप्पू पासवान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। अब जमानत पर छूटकर बाहर आने के बाद वह लगातार उनके परिवार को गाली-गलौज कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है, जिससे पूरा परिवार भय के साये में जी रहा है। इसी बात से परेशान होकर पीड़ित महिला ने थाने में न्याय की गुह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.