खगडि़या, सितम्बर 5 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के कमलपुर वार्ड संख्या-11 में करीब 42 लाख 93 हजार 800 रुपये की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क एवं आरसीसी नाला का नगर सभापति अर्चना कुमारी ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस दौरान अपने संबोधन में नगर सभापति अर्चना कुमारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है।

विकास कार्यों की प्राथमिकता उन्होंने कहा कि सड़क, नाला, जलनिकासी, साफ-सफाई, रोशनी एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं को स्थानीय जरूरत के आधार पर प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि योजनाओं का वास्तविक लाभ आम नागरिकों तक पहुंचाना है। कमलपुर में पीसीसी सड़क और आरसीसी नाला का निर्माण स्थानीय ...