Khagaria News: आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क के निर्माण से लोगों को मिलेगी सुविधा
खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या-22 अंतर्गत नाला रोड में करीब 13 लाख 4 हजार 146 रुपये की लागत से नवनिर्मित आरसीसी नाला एवं पीसीसी सड़क का उद्घाटन नगर सभापति अर्चना कुमारी ने किया। लंबे समय से सड़क एवं जलनिकासी की समस्या से जूझ रहे स्थानीय लोगों के लिए यह योजना काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। नवनिर्मित पीसीसी सड़क से जहां लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, वहीं आरसीसी नाला बनने से क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था भी बेहतर होने की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड पार्षद जूली देवी ने की। उन्होंने कहा कि वार्ड की जरूरत को देखते हुए सड़क एवं नाला निर्माण कराया गया है। इससे स्थानीय नागरिकों को लंबे समय से चली आ रही परेशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.