खगडि़या, अक्टूबर 15 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले की मानसी आरपीएफ ने गुरुवार को अलग-अलग रेलवे एक्ट में 11 यात्रियों को पकड़ा। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि अभियान के दौरान रेल अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत इन यात्रियों से जन विश्वास अधिनियम के प्रावधानों के तहत जुर्माना वसूल कर रसीद दी गई। आरपीएफ की कार्रवाई के दौरान रेलवे प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध अवस्था में बिना किसी वैध प्रमाण पत्र के घूम रहे 10 व्यक्तियों को पकड़ा गया। इन सभी से 500-500 रुपये की दर से जुर्माना वसूला गया। वहीं, एक पुरुष यात्री को ट्रेन संख्या 15284 डाउन के महिला कोच में अवैध रूप से यात्रा करते हुए पकड़ा गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: पूजा को लेकर सुरक्षा जांच में आरपीएफ ने डेढ़ दर्जन को पकड़ा उक्त यात्री से 25 सौ रुपये जुर्माना वसूल कर रसी...