Khagaria News: आरटीपीएस रैंकिंग में खगड़िया सूबे में पहले स्थान पर
खगडि़या, सितम्बर 10 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार लोक सेवाओं का अधिकार (आरटीपीएस) अधिनियम के तहत आवेदकों को निर्धारित समय-सीमा के अंदर आवेदनों के निष्पादन में खगड़िया ने शानदार प्रदर्शन किया। विभाग द्वारा अगस्त माह के लिए राज्य स्तर पर जारी किए गए रैकिंग में खगड़िया ने लगभग तीन वर्षों के बाद पहला स्थान हासिल किया है। बताया जा रहा है कि इससे पहले खगड़िया वर्ष 2023 में सूबे में पहले स्थान पर था। हालांकि बीते जुलाई माह में खगड़िया सूबे में तीसरे स्थान पर था। लेकिन इस माह खगड़िया के आवेदनों के निष्पादन में किए गए बेहतर प्रयास से सूबे में पहले स्थान पर अपना कब्जा जमाया है। वहीं बांका दूसरे स्थान पर एवं सुपौल सूबे में तीसरे स्थान पर रहे। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जारी रैकिंग में सूबे में प्रथम स्थान लाने वाले खगड़िया को 89.985 अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.