खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता बिहार लोक सेवाओं का अधिकार (आरटीपीएस) अधिनियम के तहत नागरिकों को निर्धारित समय-सीमा में पारदर्शी, सुगम एवं गुणवत्तापूर्ण लोक सेवाएं उपलब्ध कराने के क्षेत्र में खगड़िया जिले ने जुलाई माह में शानदार प्रदर्शन किया गया है। राज्यस्तरीय आरटीपीएस रैंकिंग में खगड़िया जिले को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। बताया जा रहा है कि सूबे में पहले स्थान पर बांका, दूसरे स्थान पर भागलपुर एवं तीसरे स्थान पर खगड़िया रहा। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जारी रैकिंग में सूबे में प्रथम स्थान लाने वाले बांकों को 89.99 अंक मिले। जबकि दूसरे स्थान पर रहे भागलपुर जिला को 89.957 एवं तीसरे स्थान पर रहे खगड़िया को 89.953 अंक मिले। आरटीपीएस रैकिंग में सुधार का मुख्य कारण जिले में बेहतर सेवा निष्पादन, लंबित आवेदनों के त्वर...