खगडि़या, नवम्बर 14 -- खगड़िया की रैंकिंग में हैट्रिक Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम (आरटीपीएस)के प्रभावी क्रियान्वयन में खगड़िया जिले ने पूरे बिहार में लगातार तीसरे महीने प्रथम स्थान हासिल कर शानदार हैट्रिक लगाई है। अक्टूबर 2026 की जारी राज्यस्तरीय रैंकिंग में भी खगड़िया जिला अव्वल रहा है। इससे पहले अगस्त और सितंबर महीने में भी जिले ने पहला स्थान प्राप्त किया था। लगातार तीन महीने तक शीर्ष स्थान पर बने रहना जिला प्रशासन के लिए बड़ी उपलब्धि है। बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना की ओर से अक्टूबर 2026 की जारी रैंकिंग में खगड़िया को 89.994 अंक मिले हैं। इसी के साथ जिला पूरे राज्य में पहले पायदान पर रहा। जबकि दूसरे स्थान पर बांका व तीसरे स्थान पर सुपौल रहा। यह उपलब्धि लोक सेवा...