खगडि़या, सितम्बर 2 -- Khagaria News: खगड़िया। नगर संवाददाता सदर प्रखंड अंतर्गत तेतराबाद पंचायत में मंगलवार को जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक भव्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डीएम विक्रम विरकर शामिल हुए, जिन्होंने स्थानीय ग्रामीणों और लाभार्थियों को संबोधित कर विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। सहयोग शिविर का शुभारंभ डीएम विक्रम विरकर के साथ सदर एसडीओ धनंजय कुमार, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, सदर बीडीओ पूरण साह तथा तेतराबाद पंचायत के मुखिया मुन्ना प्रताप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। यह भी पढ़ें- Buxar News: जनकल्याणकारी योजनाओं व सेवाओं की दी गई जानकारी इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को एक ही स्थान ...