Khagaria News: आधार कार्ड बनवाने में अवैध वसूली करने की शिकायत
खगडि़या, सितम्बर 5 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता महिनाथनगर गांव निवासी बूचो मंडल के पुत्र गुलधारी कुमार ने बीडीओ को आवेदन देकर प्रखंड परिसर स्थित आधार कार्ड केंद्र के द्वारा विभिन्न कार्यों के करवाने के एवज में दो सौ रुपये से लेकर पांच सौ रुपये की वसूली करने की शिकायत की है। आवेदक के मुताबिक इस राशि को नहीं चुकाने वालों को तरह-तरह का बहाना बनाकर लौटा दिया जाता है। इस संबंध में बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने बताया कि शिकायत के आलोक में मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.