खगडि़या, अक्टूबर 19 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के विरवास गांव में शनिवार की देर रात अचानक लगी भीषण आग से दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। जिससे पीड़ित परिवारों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। यह भी पढ़ें- Khagaria News: आग लगने से दो घर जले, हजारों की परिसंपत्ति का नुकसानआग से दो घर जलकर राख ​मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर छह निवासी स्वर्गीय लड्डूलाल शर्मा की पत्नी मीना देवी और उनके पुत्र संतोष शर्मा का घर देर रात अचानक आग की चपेट में आ गया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक ग्रामीण जागकर सतर्क होते और मदद के लिए दौड़ते तब तक दोनों घर पूरी तरह स्वाहा हो चुके थे। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत और सूझबूझ के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य मकानों को जलने से बचा लिया गया। ​...