Khagaria News: आग लगने से एक घर सहित हजारों के सामान जलकर हुआ नष्ट
खगडि़या, अगस्त 14 -- Khagaria News: परबत्ता । एक प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कन्हैयाचक गांव में गुरुवार क़ो चूल्हे की आग से एक घर सहित हजारों का घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित व्यक्ति सरयुग राय का पुत्र शल्टू राय बताया जा रहा है नगर पंचायत क्षेत्र के कन्हैयाचक में गुरुवार को घर की महिला चूल्हे पर चाय बना रही थी। चाय बनाने के दौरान अचानक आग भड़क गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग की तेज लपटे शाल्टू राय के घर को अपनी चपेट में ले लिया। घर धू-धूकर जल उठा और हजारों मूल्य की संपत्ति राख हो गई। इधर सीओ हरिनाथ राम ने बताया कि घटना की जांच के लिए स्थानीय राजस्व कर्मी क़ो निर्देश दिया गया है रिपोर्ट आने के उपरांत अगली प्रक्रिया की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.