खगडि़या, अगस्त 24 -- Khagaria News: खगड़िया। एक प्रतिनिधि गोगरी प्रखंड के सोनडीहा गांव में करीब 20 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद शनिवार शाम स्टेट बोरिंग से पानी का फव्वारा निकलते ही किसानों के चेहरे खिल उठे। उल्लेखनीय है कि वर्षों पहले इस सरकारी नलकूप से सोनडीहा की सैकड़ों एकड़ खेती योग्य भूमि की सिंचाई होती थी। उस दौरान करीब दो हजार मीटर तक पक्के नाले की व्यवस्था थी और साइफन के जरिए पानी सड़क पार करता था। तब इस बोरिंग के पानी से सोनडीहा में बड़े पैमाने पर गन्ना, मिर्च और कैस्टर की खेती की जाती थी। हालांकि बोरिंग खराब होने और विभागीय उपेक्षा के चलते यह परित्यक्त हो गई, जिससे लोग इसे लगभग भूल ही चुके थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय: खबर छपी तो जागा बिजली विभाग, बिना तार वाले पोल पर शुरू हुआ काम बोरिंग बंद होने के बाद इसके नाले तोड़ दिए ग...