खगडि़या, नवम्बर 26 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने आइटी एक्ट के तहत एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इतमादी पंचायत के वार्ड नंबर तीन सरस्वतीनगर निवासी स्वर्गीय सुनील शर्मा के पुत्र आशीष उर्फ शशि कुमार के रूप मे की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त पर एक आपत्तिजनक सामग्री को सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने इस संबंध में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर आईटी एक्ट के तहत बेलदौर थाना में कांड संख्या 332/2025 दर्ज था। जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : आईटी एक्ट का एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...