Khagaria News: आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा से धान उत्पादक किसानों में मायूसी
खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में हाल में आई आंधी-तूफान और मूसलाधार वर्षा ने धान उत्पादक किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। खेतों में लहलहा रही धान की तैयार फसलें आंधी तूफान के कारण गिरकर पूरी तरह बर्बाद हो रही है। अचानक आए इस प्राकृतिक आपदा ने धान उत्पादक किसानों को मायूस कर दिया है। इससे प्रभावित किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी मेहनत की गाढ़ी कमाई के साथ-साथ महाजनों से कर्ज लेकर धान की खेती बहुत उत्साह के साथ की थी। किसानों के मुताबिक फसलों के गिर जाने और पानी में डूब जाने से अब पैदावार में भारी गिरावट आ जाने की आशंका उत्पन्न हो गई है। किसानों का कहना है कि यदि धान की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई, तो उनके सामने सबसे बड़ी समस्या महाजनों का कर्ज चुकाने का ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.