खगडि़या, नवम्बर 24 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता शहर के अस्पताल रोड में सड़क पर जलजमाव के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सदर अस्पताल से महिला थाना चौक तक सड़क पर करीब एक फीट पानी जमा है। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गौशाला रोड जाने का यह प्रमुख मार्ग है। सड़क पर पानी जमा रहने के कारण लोगों को मजबूरन दूसरे रास्तों से घूमकर जाना पड़ रहा है। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को पानी में उतरकर आवाजाही करनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सदर अस्पताल से निकलने वाले पानी की समुचित निकासी नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के पानी की निकासी के लिए कच्चे नाले का निर्माण कराने की पहल तत्कालीन डीएम नवीन कुमार ने की थी, लेकिन यह योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकी। कच...