Khagaria News: अस्पतालों में डॉक्टर करें नियमित रूप से ड्यूटी, करें मॉनीटरिंग:
खगडि़या, अक्टूबर 16 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता। डीएम विक्रम विरकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों की ड्यूटी, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, रोग नियंत्रण कार्यक्रमों, जाँच एवं उपचार सुविधाओं तथा स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन की संस्थानवार समीक्षा की गई। इस दौरान डॉक्टरों के सितंबर माह की ओपीडी एवं इमरजेंसी ड्यूटी की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्धारित न्यूनतम 22-23 ड्यूटी दिवस से कम कार्य करने वाले चिकित्सकों का वेतन स्थगित रखने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया। उन्होंने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की नियमित उपस्थिति एवं निर्धारित ड्यूटी का अनुपालन सुनिश्चित करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.