खगडि़या, अक्टूबर 29 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड के बोरना पंचायत शाह मुहल्ला में गुरुवार को एक दिवसीय जलसा का आयोजन किया गया। जिसमे मौलाना मुफ्ती अलीम मौजूद रहे। यह मस्जिद की निर्माण को लेकर जलसा का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में गोगरी अनुमंडल क्षेत्र के मुफ्ती निमतुल्लाह साहब, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जलसा कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के सभी गणमान्य लोग एवं बड़े, बूढ़े, बच्चे भी मौजूद रहे। मुफ्ती साहब के द्वारा दिन से जुड़े कई अहम बातों को रखा गया। सही और गलत की पहचान जरूरी बताया। मस्जिद निर्माण कार्य में अपनी मेहनत की कमाई का कुछ रुपए लगाने की सभी से अपील की गई। उन्होंने अल्लाह द्वारा बताए गए सही रास्ते पर चलने की बात कही गई। इस कार्यक्रम मौलाना मोहम्मद साबिर, कारी मोहम्मद फैयाज, हाफिज मोहम्मद मु...