Khagaria News: अलौली के सोहरवा गांव में सांप के काटने से महिला की गई जान
खगडि़या, अगस्त 4 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के अलौली थाना क्षेत्र के आनंदपुर मारन पंचायत अन्तर्गत सहोरवा गांव में मंगलवार को सांप के काटने से एक महिला की जान चली गई। मृतका सहोरवा गांव निवासी पप्पू केवट की पत्नी अनीता देवी बतायी जा रही है। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। परिजनों ने बताया कि अनीता देवी घर में दैनिक कार्य कर रही थीं। इसी दौरान सुबह में अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। सांप के काटते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हाईयर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद हाईयर सेंटर ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर अमौसी थानाध्यक्ष ने बताया कि श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.