Khagaria News: अलौली : ग्रामसभा के रूप में पंचायत विकास दिवस मनाया गया
खगडि़या, अगस्त 30 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि पंचायती राज मंत्रालय के निर्देशानुसार पंचायतों में माह के अंतिम रविवार को ग्रामसभा के रूप में पंचायत विकास दिवस के रूप में मनाया गया। बांध चातर पंचायत के मुखिया कैलाश सदा की अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया जिसमें जीडीपी योजना के संबंध में विचार विमर्श किया गया। सहसी पंचायत के वार्ड सदस्यों ने बताया कि सितंबर 2025 से हमारे पंचायत में उपमुखिया का पद रिक्त है। अविश्वास लगने के बाद प्रखंड कार्यालय उप मुखिया पदा के चुनाव की तिथि निर्धारित नहीं कर पाया। यह कितना उचित है। इधर बीडीओ मिनहाज अहमद ने बताया कि मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है। सहसी पंचायत में रिक्त उपमुखिया पद की जाकनारी लेने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.