Khagaria News: अलौली: मृतक के परिजनों ने किया मुख्य सड़क डेढ़ घंटा जाम
खगडि़या, सितम्बर 4 -- Khagaria News: अलौली। एक प्रतिनिधि गोरियामी पंचायत के संझौती गांव निवासी लालो यादव ककी 50 वर्षीया पत्नी राजी देवी की मौत सर्प दंश के कारण बुधवार को हुई थी। गुरुवार को पोस्टामार्टम पश्चात मृतका का परिजनों ने अलौली खगड़िया मुख्य सड़क के देवघट्टा चैक के पास शव रख कर सरकार से मुआवजा एवं लापरही डॉक्टर पर आवश्यक कार्रवाई की मांग करने लगे। जिस कारण लगभग डेढ़ घंटे तक मुख्य सड़क पर आवाजाही पूरी तरह से बंद रही। जानकारी पर जाम स्थल पर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार व सीओ हिमांशु कुमार पुलिस बल के पास पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम खत्म कराया। सीओ हिमांशु कुमार ने बताया कि पोस्टमाट्रम रिपोर्ट आने पर चार लाख मुआवजा राशि परिजनों को मिल जाएगा। जहां तक चिकित्सक की लपरवाही हुई है उसके लिए थाना में परिजन द्वारा आवेदन देने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.