खगडि़या, सितम्बर 6 -- Khagaria News: खगड़िया, एक प्रतिनिधि जिले के सदर प्रखंड, मानसी थाना क्षेत्र व परबत्ता प्रखंड क्षेत्र में बीते 24 घंटे में अलग अलग घटनाओं में एक बालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा कि मानसी थाना क्षेत्र के खिड़नियां में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई है तो दूसरी ओर परबत्ता थाना क्षेत्र के भरसो पंचायत के शर्मा टोला में फांसी लगाकर एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। वहीं सदर प्रखंड के रहीमपुर सहनी टोला में डूबने से एक बालक की मौत हो गईहै。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : सड़क हादसे में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत, मातमसड़क हादसा जानकारी के अनुसार, जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएच-95 पर खिरनिया गांव के समीप हुए सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई। मृतक जिले के मानसी थानान्तर्गत सैदपुर गांव निवासी स्वर्गी...