Khagaria News: अलग-अलग घटनाओं में डूबकर एक सफाई कर्मी की मौत, एक लापता
खगडि़या, अक्टूबर 26 -- Khagaria News: खगड़िया, नगर संवाददाता नगर थाना क्षेत्र में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में हुई अलग-अलग घटनाओं में डूबकर एक सफाई कर्मी की मौत हो गई। वही एक अन्य लापता हो गया। मिली जानकारी के अनुसार नगर थाना क्षेत्र के विद्याधार व अधोरी घाट पर घटना हुई।
विद्याधार घाट पर सफाई कर्मी की मौत शहर के विद्याधार घाट के निकट मृत सफाई कर्मी की पहचान दाननगर के रहने वाले राजा कुमार के रूप में की गई। इधर मृतक के परिजनों ने बताया कि राजा सफाई का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। इसी दौरान रविवार को वह पूजन सामग्री लेकर नदी में विसर्जन करने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान किसी तरह से वह गहरे पानी में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने उसे डूबते हुए देखा और बचाने का प्रयास किया लेकिन जबतक लोग उसे नदी से निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.