खगडि़या, जुलाई 27 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता प्रखंड के दो अलग-अलग गांवों में दो लोगों को सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के लिए बेलदौर पीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां दोनों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक इतमादी पंचायत के सरस्वती नगर गांव के एस कुमार बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इसी क्रम में वे रास्ते में रुककर बात करने लगे। पीड़ित के मुताबिक इसी क्रम में घटनास्थल पर सांप ने पैर में काट लिया। दूसरी घटना दिघौन गांव की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक अपने मवेशी बथान से घर लौटने के क्रम में एक किशोरी आशा कुमारी को पैर में सांप ने काट लिया, जिसे इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। यह भी पढ़ें- अलग-अलग जगहों पर सर्पदंश से तीन घायल यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका: कामदेवपुर गांव में व्यक्...