खगडि़या, अगस्त 21 -- Khagaria News: खगड़िया । नगर संवाददाता युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा जिला नियोजनालय के माध्यम से नियोजन सेवा के विस्तार के तहत योग्य अभ्यर्थियों को स्वरोजगार के लिए टूल-किट तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए स्टडी-किट उपलब्ध कराया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि नियोजन सेवा का विस्तार योजनान्तर्गत टूल-किट वितरण के लिए इलेक्ट्रिशियन, फिटर, मोबाइल रिपेयर, ब्यूटीशियन, प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक रिपेयर आदि ट्रेड में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 3 माह का प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थी पात्र होंगे। इसके अतिरिक्त आर सेटी, जन शिक्षण संस्थान, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना आदि मान्यता प्राप्त संस्थानों से 3 माह से कम अवधि का प्रशिक्षण प्राप्त तथा पूर्व से संबंधि...