Khagaria News: अपहृत नाबालिग लड़की दूसरे दिन बरामद
खगडि़या, जुलाई 3 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने परिजनों के सूचना पर एक अपहृत नाबालिग लड़की को साइबर टीम के सहयोग से सुरक्षित बरामद कर उसे विधिक कार्रवाई पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि पुलिस ने इस मामले में बरामद नाबालिग लड़की की मां के शिकायत पर बुधवार को सनहा संख्या 2/2026 दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी थी। नाबालिग लड़की के मां के मुताबिक उसकी पुत्री घर से सामान खरीदने के लिए निकली थी। इसी क्रम में एक युवक ने उसकी बेटी को जबरन अपने बाइक पर बिठा कर अपहरण कर लिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.