Khagaria News: अनुमंडलीय अस्पताल में बिना स्टरलाइज औजारों से होता जख्म का इलाज
खगडि़या, अक्टूबर 5 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोग़री अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के नाम पर मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। रोजाना मारपीट और सड़क हादसों में घायल होकर आने वाले मरीजों के कटे-फटे जख्मों की सिलाई ड्रेसर कक्ष में बिना स्टरलाइज किए गए सर्जिकल औजारों से की जा रही है। अस्पताल में सर्जिकल इंस्ट्र्र्रूमेंट को स्टरलाइज करने की प्रक्रिया का पालन ही नहीं किया जा रहा है। नियम के मुताबिक हर इस्तेमाल के बाद कैंची, फोरसेप, निडल होल्डर और सूई को धोकर ऑटोक्लेव मशीन में उच्च तापमान पर स्टरलाइज करना अनिवार्य है, लेकिन यहां एक ही औजार से एक के बाद एक कई मरीजों की सिलाई कर दी जाती है। चिकित्सकों के मुताबिक यह लापरवाही बेहद खतरनाक है。
गंभीर संक्रमण फैलने का बढ़ सकता खतरा: बिना स्टरलाइज औजारों से हर मरीजो के जख्म का इलाज करने से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.