खगडि़या, सितम्बर 3 -- Khagaria News: गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का बुधवार को परबत्ता विधायक बाबुलाल शौर्य ने औचक निरीक्षण किया। विधायक के अस्पताल पहुंचते ही स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. गुंजन कुमारी, बीएचएम रूपक कुमार सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। विधायक ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सूची के अनुसार जिन दवाओं की कमी है, उन्हें जल्द पूरा करे ।इससे इलाज के लिए आने वाले मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश को अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। विधायक ने कहा कि सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सभी सुविधाओं का लाभ मरीजों को...