Khagaria News: अधिकारियों ने लिया कटाव स्थल का जायजा, भेजा त्राहिमाम संदेश
खगडि़या, सितम्बर 7 -- Khagaria News: बेलदौर, एक संवाददाता। बलैठा पंचायत के मुनि टोला पचाठ में कटाव की खबर पर अधिकारियों की टीम ने शनिवार को कटाव स्थल का जायजा लिया। जायजा लेने के क्रम में ही अधिकारियों ने कटाव की विभिषिका को देख कर कटाव स्थल से ही जिला प्रशासन को त्राहिमाम संदेश भेज कर इस पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक उपाय करने की बात कही है। बताया जाता है कि इस संदेश के बाद रविवार से फ्लड फाईिंटग के तहत कटाव निरोधी कार्य शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को कटाव के भयावह स्थिति की खबर पर बीडीओ प्रेम कुमार यादव, आरओ सत्यनारायण झा एवं थानाध्यक्ष अजीत कुमार की संयुक्त टीम कटाव स्थल का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- कोसी कटाव से चार घर नदी में विलीन, आधे दर्जन निशाने पर आरओ सत्यनारायण झा ने चार परिवारों के घर नदी में विलीन हो जाने की बात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.