खगडि़या, अक्टूबर 12 -- Khagaria News: बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने उसराहा बारूण जमींदारी बांध से एक अज्ञात वृद्ध का शव बरामद कर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया। बरामद शव की पहचान समाचार लेखन तक संभव नहीं हो पायी है। जानकारी के मुताबिक शव बरामदगी स्थल पर वृद्ध के शव को रविवार की संध्या में आसपास के लोगों ने देखकर इसकी जानकारी इतमादी पुलिस पिकेट प्रभारी को दी। सूचना पर पदोन्नत एसआई सह पिकेट प्रभारी नगीना कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर उसे अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। लोगों के मुताबिक बरामद शव का अनुमानित उम्र लगभग 65 वर्ष तक हो सकती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: खगड़िया : अज्ञात वृद्ध का शव बरामद शव बरामद होने के पूर्व उक्त वृद्ध जीवितावस्था में आस-पास क...