Khagaria News: अगलगी की घटना में 18 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान
खगडि़या, अक्टूबर 6 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के सोनडीहा वार्ड संख्या 13 और 14 में नया बास एनएच 31 के उत्तर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की तड़के अचानक भीषण आग लगने से लगभग 18 घर जलकर राख हो गए। इस घटना के बाद इलाके में भारी अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और एनएच 31 पर राहगीरों व स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आग की लपटे इतनी डरावनी और तेज थीं कि कोई भी पीड़ित परिवार या ग्रामीण हिम्मत जुटाकर आग के नजदीक नहीं पहुंच सका। घटना की सूचना मिलते ही पसराहा थाना पुलिस को अवगत कराया गया। जिसके तुरंत बाद पसराहा और गोगरी से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। हालांकि, तब तक घरों में रखे गए आवश्यक सामान जैसे कुर्सी, बेंच, लकड़ी की चौकी, कपड़े, अनाज और पशुओं के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.