खगडि़या, अक्टूबर 17 -- Khagaria News: खगड़िया । एक प्रतिनिधि अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन दिवस पर वरीय उपसमाहत्र्ता सह जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार को भारोत्तोलन संघ के पदाधिकारियों द्वारा अंग वस्त्र एवं फूल माला से सम्मानित किया गया। भारोत्तोलन संघ के द्वारा संघ के अधिकारियों, सदस्यों एवं खिलाड़ियों को भी सम्मानित किये गए। वरीय उप समाहर्ता प्रवीण कुमार ने कहा कि 2 वर्ष पूर्व सन् 2024 ई को भारोत्तोलन संघ की स्थापना की गई थी। भारोत्तोलन संघ के सचिव संतोष कुमार, अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत, कोषाध्यक्ष अंबुज कुमार पोद्दार बधाई के पात्र हैं। इस मौके पर सक्रिय सदस्य संजीत कुमार, श्रवण आर्य,खेल विभाग के अजय कुमार साह, विश्वजीत कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...