नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Ketu favourable zodiac signs: मायावी ग्रह केतु को लेकर कहा जाता है कि यह व्यक्ति को उसकी हैसियत बताता है, साथ ही कार्यक्षेत्र में पहचान, बुद्धिमत्ता और मोक्ष दिलाता है। मोक्ष का अर्थ यहां सही और गलत की पहचान करने से है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु अगर कुंडली में अशुभ होता है तो व्यक्ति धर्म और ईश्वर का विरोधी हो जाता है। ऐसे लोग हर चीज में खुद को आगे रखने लगते हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि राहु-केतु को छाया ग्रह माना गया है। इसलिए इन दोनों ग्रहों को किसी घर (राशि) का नेतृत्व करने का अधिकार प्राप्त नहीं है। बल्कि यह वैदिक ज्योतिष में अश्विनी, मघा और मूल नक्षत्र का स्वामी माना जाता है। शनि को राहु अर्थ और केतु को मंगल अर्थ माना गया है। इसलिए केतु मंगल की तरह काम करता है। यह मंगल के समान क्रूर और प्रभावश...