तिरुवनंतपुरम, मई 4 -- Kerala Results: केरल में भले ही कांग्रेस की सरकार बन रही हो, लेकिन भाजपा ने अपना खाता खोल लिया है। उसने लेफ्ट के गढ़ माने जाने वाली चथन्नूर सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा उम्मीदवार बीबी गोपकुमार ने लेफ्ट उम्मीदवार को 4 हजार वोटों से हराया है। 2021 के विधानसभा चुनाव में लेफ्ट ने इस सीट को 17 हजार से ज्यादा वोटों से जीता था। बीबी गोपकुमार को 50 हजार से ज्यादा वोट मिले। उन्होंने सीपीआई के आर राजेंद्रन को पराजित किया। तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार सूरज रवि रहे। वहीं, आम आदमी पार्टी कैंडिडेट अरुण को महज 613 वोट मिले और चौथे नंबर पर रहे। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार, दोपहर तीन बजे तक भाजपा को दो सीटों पर बढ़त है। इसमें से गोपकुमार ने जीत दर्ज की, जबकि नेमम सीट से लड़ रहे राजीव चंद्रशेखर भी आगे चल रहे हैं। वह करीब तीन हज...