तिरुवनंतपुरम, अप्रैल 30 -- Kerala Exit Poll: केरल समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के बाद अब चार मई को आने वाले नतीजों का इंतजार है। इस बीच, टुडेज चाणक्य के एग्जिट पोल में भाजपा केरल में कमाल करती नजर आ रही है। वह भले ही सरकार बनाने के आसपास भी नहीं पहुंच रही, लेकिन राज्य में वह सात सीटें जीत सकती है। इसमें प्लस माइनस चार सीटें हो सकती हैं। मालूम हो कि भाजपा केरल में बिल्कुल न के बराबर है, लेकिन पिछले कुछ सालों में तेजी से अपने पैर पसारते दिख रही है। टुडेज चाणक्य एग्जिट पोल में केरल में कांग्रेस गठबंधन वाले यूडीएफ की सरकार बन सकती है। उसे 69 प्लस माइनस 9 सीटें दी गई हैं। वहीं, लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ 64 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर रह सकता है। इसमें भी प्लस माइनस नौ सीटों का अनुमान है। इस सर्वे में खास बात यह है कि यूडीएफ और एलडीएफ के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.