नई दिल्ली, मार्च 15 -- निर्वाचन आयोग ने केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव का ऐलान कर दिया है। 9 अप्रैल को केरल की सभी विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। इसी तरह पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को ही सभी 30 सीटों पर चुनाव होगा। निर्वाचन आयोग ने चुनाव के साथ ही नतीजों की तारीख की भी घोषणा की। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इन दोनों राज्यों में 4 मई को नतीजों का ऐलान किया जाएगा। केरल विधानसभा में वर्तमान में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन की सरकार है। राज्य में यह विधानसभा चुनाव मुख्य रूप से दो गठबंधनों के बीच की लड़ाई है। इसमें मुख्यमंत्री पी. विजयन के नेतृत्व में एलडीएफ गठबंधन है, तो वहीं कांग्रेस नेता वी. डी. सतीशन के नेतृत्व में यूडीएफ है। इस गठबंधन में कांग्रेस और उसके सहयोगी दल शामिल है। केरल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.