नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Kenstar Maha Kool 90 Desert Air Cooler Review: गर्मी ने अप्रैल के महीने में ही अपना रौद्र रूप दिखना शुरू कर दिया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा, जिससे लोगों का हाल बेहाल होने वाला है। AC और कूलर कि दुकानों पर भीड़ जुटने लगी है। अब जिनका बजट अच्छा है वो तो महंगा एसी खरीद रहे हैं लेकिन जिनका बजट टाइट है, वो कम दाम में बेहतरीन कूलिंग वाला कूलर तलाश रहे हैं। अगर आप भी चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए एक दमदार कूलर तलाश रहे हैं, तो केनस्टार का नया कूलर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है। हम बात कर रहे हैं Kenstar Maha Kool 90 Desert Air Cooler की। जैसा इसका नाम है, वैसा ही इसका काम भी है। हमें इसका रिव्यू करने का मौका मिला। तो चलिए बताते हैं कैसा रहा हमारा अनुभव और इसे खरीदना चाहिए या नहीं.कितनी भी स्पीड हो, कूलर अ...