बद्री नौटियाल, अप्रैल 22 -- Kedarnath Dham: हिमालय के दिव्य धाम में छह महीने की समाधि से उठकर भगवान आशुतोष ने अपने भक्तों को दर्शन दे दिए। आज सुबह आठ बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से भक्तों के लिए खुल गए। इस दौरान केदारनाथ धाम में भक्तों की गूंज रही। बाबा के दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर को 15 कुंतल फूलों से पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश द्वारा सुंदर ढंग से सजाया गया है। जबकि मंदिर परिसर में भी यात्री दर्शन को लेकर बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। छह महीने से इंतजार कर रहे बाबा केदार के भक्तों के लिए वह शुभ घड़ी आ गई जब उन्हें अपने आराध्य के दर्शन हुए। सुबह ठीक 8 बजे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं को खोले गए। इसके साथ ही पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने अखंड ज्योति के दर्शन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.