नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- KBC 18 Pooja Das Success Story: कहते हैं कि अगर इरादे बुलंद हों और मन में कुछ सीखने की तड़प हो, तो परिस्थितियां चाहे कितनी भी कठिन क्यों न हों, सफलता का रास्ता निकल ही आता है। कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली कहानी है उत्तर प्रदेश के वसीलपुर ग्रांट की रहने वाली पूजा दास की। हाल ही में 'कौन बनेगा करोड़पति 18' (KBC 18) के हॉटसीट पर बैठी पूजा ने न केवल अपने ज्ञान और सूझबूझ का लोहा मनवाया, बल्कि 12.5 लाख रुपये की बड़ी रकम जीतकर पूरे गांव और देश का नाम रोशन किया है।बचपन में ही उठा माता-पिता का साया पूजा का शुरुआती जीवन बेहद दुखों से भरा रहा। जब वे महज 15 साल की थीं, तब उनकी मां का देहांत हो गया और इसके ठीक दो साल बाद उनके पिता भी दुनिया छोड़ गए। कम उम्र में अनाथ होने के बाद गांववालों के दबाव में 21 साल की उ...