नई दिल्ली, अगस्त 26 -- अमिताभ बच्चन होस्टेड रियलिटी टीवी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' पर ऑडियंस ने एक से बढ़कर एक करिश्माई चीजें होती देखी है। यह मंच सालों से उन लोगों को मौका देता आ रहा है, जिन्होंने हमेशा शिक्षा और ज्ञान को जिंदगी में महत्व दिया। ऐसे बहुत से लोगों की इसी रियलिटी शो पर जिंदगी बदलते हमने देखी है। अब हालिया एपिसोड में एक बार फिर ऐसा ही कमाल होता दिखाई पड़ा। मंगलवार के एपिसोड में हॉटसीट पर विराजमान हुए कंटेस्टेंट प्रेमचंद आज के एपिसोड में KBC में मोटी रकम जीतते नजर आ सकते हैं।दिहाड़ी मजदूर पहुंचा KBC के सेट पर महाराष्ट्र के वाशिम के विशाल प्रेमचंद राठौड़ ने जब फास्टेस्ट बजर फर्स्ट राउंड क्लीयर किया तो वह काफी भावुक हो गए। विशाल के साथ शो पर उनके माता-पिता और दोनों बहनें भी आई थीं। उन्हें हॉटसीट तक पहुंचता देखकर परिवार की भी आंखे...