ग्वालियर, मार्च 26 -- बहुचर्चित बड़ौदा बाढ़ राहत घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए पुलिस ने आरोपी तहसीलदार अमिता सिंह तोमर को गिरफ्तार कर श्योपुर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें महिला जेल शिवपुरी भेज दिया गया। पुलिस ने उन्हें ग्वालियर स्थित उनके निवास से गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार बाढ़ राहत वितरण में करीब ढ़ाई करोड़ रुपए के घोटाले में उनका नाम सामने आया था, जिसके बाद से वे जांच के दायरे में थीं। हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिकाएं खारिज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी लगभग तय मानी जा रही थी।तहसीलदार के रूप में पदस्थ थीं गौरतलब है कि अमिता सिंह तोमर श्योपुर जिले के विजयपुर में तहसीलदार के रूप में पदस्थ थीं। कलेक्टर अर्पित वर्मा ने उन्हें एक दिन पहले ही पद से हटा दिया था, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.