KBC की शूटिंग के दौरान टूटी पैंट की बेल्ट, अमिताभ बच्चन ने बताया आगे क्या हुआ
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपने विचार सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं। कई बार वह बहुत रैंडम ट्वीट कर देते हैं, जिनका मतलब ही लोगों को समझ नहीं आता। तो कई बार कुछ ऐसा लिख देते हैं कि हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अपनी हालिया X पोस्ट में भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया। अमिताभ बच्चन ने अपनी हालिया X पोस्ट में लिखा, 'KBC शूट पर पैंट की बेल्ट टूट गई, जल्दी से नाड़ा बांध लिया - 'बच गए '।पिछले दिनों शूटिंग के दौरान आई थी चोट अमिताभ बच्चन का यह पोस्ट मिनटों में वायरल हो गया। बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' के होस्ट अमिताभ बच्चन की उम्र 84 साल हो चुकी है और पिछले दिनों ही वह शूटिंग के दौरान सेट पर फिसल गए थे। इसके बाद उन्होंने अगले एपिसोड की होस्टिंग बैठकर की थी, वजह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.